एटा, अप्रैल 7 -- मायके से पत्नी के न आने से नाराज होकर पति टावर पर चढ़ गया। चार घंटे तक ड्रामा चलता रहा। मलावन पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया। हालांकि पत्नी के साथ भेजने का आश्वासन मिलने के बाद नीचे उतर आया। पुलिस युवक को थाना ले आई है और मामले की जांच कर रही है। कोतवाली नगर के मोहल्ला आंबेडकरनगर निवासी सूरज प्रताप की शादी आठ साल पहले प्यारेलाल की बेटी नीरज निवासी मलावन के साथ हुई थी। आरोप है कि सूरज प्रताप शराब पीकर पत्नी की पिटाई करते थे। इससे नाराज होकर कुछ दिन पहले मायके मलावन आ गई थी। मंगलवार सुबह सूरज प्रताप पत्नी को बुलाने पहुंचे तो पत्नी ने साथ जाने से इंकार कर दिया। सुबह करीब 11 बजे पत्नी के साथ जाने से इंकार करने से नाराज होकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जानकारी पर ससुरालीजन, ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी देर तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.