चित्रकूट, अप्रैल 24 -- चित्रकूट। पत्नी के न आने से आहत होकर पति ने महिला थाना परिसर में आपसी बातचीत के दौरान जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। डाक्टरों ने फिलहाल उसकी स्थिति में सुधार बताई है। एमपी के पन्ना जिले के अजयगढ़ कस्बा निवासी 28 वर्षीय गजेन्द्र बीते 12 अप्रैल को अपनी पत्नी मालोचना के साथ मारकुंडी आया था। यहां पत्नी मालोचना का ननिहाल है। उसके मामा के बेटे की शादी थी। जिसमें दोनो लोग शामिल होने आए थे। लेकिन गजेन्द्र शादी कार्यक्रम के पहले ही गांव लौट गया था। उसने महिला थाने में तहरीर दी कि उसकी पत्नी मालोचना उसके साथ आने को तैयार नहीं है। जिस पर महिला थानाध्यक्ष नीलम यादव ने दोनो को शुक्रवार को थाने बुलाया था। उनके बुलाने पर दोनो लोग थाने पहुंचे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.