पत्नी के साथ दिल्ली जा रहे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
आजमगढ़, अगस्त 21 -- मेंहनगर (आजमगढ़)। मेहनगर थाना क्षेत्र के घटिया गांव निवासी 25 वर्षीय प्रवीण उर्फ सोनू चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार देर रात शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रवीण मंगलवार को पत्नी सोनी के साथ कैफियत एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था। लखनऊ के आगे ट्रेन यात्रा के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक के पिता प्रकाश चौहान ने सामान्य हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।प्रवीण ने मई 2026 में तरवा क्षेत्र के भुवालपुर गांव निवासी सोनी से प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार सुबह पिता ने मेहनगर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.