रांची, जनवरी 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। अरगोड़ा पुलिस ने अशोक नगर के पीछे रेलवे लाइन किनारे में 11 महीने पहले एक अज्ञात युवक की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस की टीम ने न सिर्फ मृतक की शिनाख्त की, बल्कि हत्या के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान गुमला के संजय उरांव के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक का साला विनोद उरांव, उसकी पत्नी राजमुनी देवी, अमरदीप खलखो और अनूप उरांव शामिल हैं। मामले में फरवरी 2025 को अरगोड़ा थाने में अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि मृतक संजय उरांव का अपने साले की पत्नी के साथ कथित संबंध को लेकर सुसराल पक्ष के लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते मृतक के साले बिनोद उरांव ने अपनी पत्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.