नरसिंहपुर, मई 25 -- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक विवाहित महिला ने अपने पति पर शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर हैवानियत और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह मामला नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाली 32 वर्षीय एक महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल में उसके पति द्वारा शारीरिक संबंध नहीं बनाने देने पर गाली-गलौज कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही उसके साथ हैवानियत जैसा व्यवहार किया। इस पर पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर लिया है।खेती-किसानी करता है पति पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा परिजनों के साथ थाने पहुंचकर...