पत्नी के शव के साथ पति ने मंदिर में गुजारी रात; ताऊ ने घर में नहीं रखने दी डेडबॉडी, मानवता शर्मसार!
बागपत, नवम्बर 12 -- बागपत/बड़ौत, हिटी: बड़ौत के गांव बिजरौल में ऐसी घटना सामने आई जिसे देखकर लोगों के दिल से आह निकल पड़ी। संपत्ति के विवाद में रिश्तों की डोर तार-तार हो गई। पंजाब में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले युवक की गर्भवती पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो at, an uncle did not allow hगई। वह परिजनों के साथ मंगलवार रात पत्नी के शव को लेकर गांव बिजरौल पहुंचा तो उसके ताऊ ने शव को घर के अंदर रखने से मना कर दिया। परिजनों को रातभर शव मंदिर में रखना पड़ा। बुधवार सुबह शव को मकान में ले जाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने लाठी-डंडे बरसाकर मकान का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। बाद में ताऊ के मकान की गैलरी से शव यात्रा निकाली गई और महिला का अंतिम संस्कार किया गया। बिजरौल निवासी सागर पुत्र स्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.