बलिया, दिसम्बर 25 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। पत्नी के वियोग में बुधवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी 30 वर्षीय राजकुमार गोंड उर्फ मोला की शादी करीब पांच साल पहले लोहटा निवासी रिंकी के साथ हुई थी। उसकी नशे की आदतों और आये दिन होने वाले लड़ाई-झगड़ा से परेशान होकर रिंकी कुछ दिनों पहले 11 माह के पुत्र को लेकर मायका चली गयी। बताया जाता है कि राजकुमार पत्नी को लेने ससुराल जाता तब भी उसके साथ विवाद होता था। पत्नी और बेटे की याद में तड़प रहा युवक बुधवार को थाने पहुंचा और पत्नी की विदायी कराने की गुहार लगाते हुए प्रार्थना पत्र भी दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.