पत्नी के लिए जूस लाने जा रहे पति की हादसे में गई जान, दूसरा गंभीर
गया, मई 10 -- आमस के चंडीस्थान बाजार में जीटी रोड दक्षिणी लेन पर रविवार की सुबह पिकअप से कुचलकर बांकेबाजार प्रखंड के कामेश्वर दास की दर्दनाक मौत हो गई। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार रोहित कुमार और इसका तीन वर्षीय भतीजा अभय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड जाम कर कर दिया। जानकारी के अनुसार, शेरघाटी से मदनपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन का स्टीयरिंग फेल हो गया। पिकअप ने पहले एक बाइक में टक्कर मारी फिर पत्नी के लिए जूस लाने जा रहे कामेश्वर दास को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कामेश्वर दास रौशनगंज थाने के चांदपुर गांव के नागेश्वर दास का पुत्र था। बाइक सवार रोहित कुमार और अभय गंभीर रूप से घायल हैं। घायल चाचा-भतीजा आमस के मोरैनियां गांव के रहने वाले हैं। घायलों को लोगों ने पास के एक निजी क्लिनिक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.