पत्नी के रील बनाने के शौक से हारा पति, ससुरालियों ने पीटा तो फंदे से लटककर की आत्महत्या
संवाददाता, अप्रैल 24 -- यूपी के बहराइच में एक युवती के रील बनाने के शौक ने दाम्पत्य जीवन पर ग्रहण लगा दिया। एक वर्ष से मायके में रह रही पत्नी को बुधवार को बुलाने आए युवक को पत्नी और उसके ससुरालीजनों ने पीट दिया। थाने तहरीर लेकर गया तो पुलिस ने भगा दिया। गुरूवार उसका शव गांव से कुछ दूरी पर पेड़ की डाल से लटकता मिला । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रूपईडीहा थाने के जैतापुर मोड़ के पास गुरूवार सुबह पेड़ की डाल से एक युवक का शव लटकता देख लोगों की भीड़ लग गई। उसकी पहचान इसी थाने के चेतराम पुरवा के लवकुश शुक्ला (23) पुत्र संत कुमार मिश्रा के रूप में हुई। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पिता संत कुमार के अनुसार उसके बेटे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.