पत्नी के मोबाइल नंबर की सीडीआर से खुलेगा राज
फतेहपुर, जुलाई 8 -- औंग,संवाददाता। पति को चारपाई से बांध मारने पीटने और करंट लगाने के मामले में पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद भी पुलिस की जांच अभी जारी है। आरोपी पत्नी के मोबाइल नंबर की सीडीआर पुलिस ने निकलवाई है। सीडीआर से पूरे मामले का राजफाश हो सकता है। ग्रामीणों में चर्चा है कि अकेले महिला पति को चारपाई से बांध करंट नहीं लगा सकती है, उसके साथ कोई दूसरा भी शामिल हो सकता है। पुलिस ने आशंका के आधार पर आरोपी महिला के मोबाइल की काल डिटेल खंगालना शुरु कर दी है।बता दें कि थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में रविवार देर रात 40 वर्षीय संजीव तिवारी पर उनकी ही पत्नी ने पहले सिर पर डंडे से वार कर लहूलुहान कर दिया था। यह भी पढ़ें- पत्नी के हमले में घायल पति को लगे 31 टांके इसके बाद चारपाई पर रस्सियों से बांध बिजली का तार लगा करंट दौड़ा दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.