हमीरपुर, अप्रैल 6 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के इंगोहटा ग्राम में एक इंजीनियर पति ने पत्नी के मायके से वापस न आने पर फांसी लगा जान दे दी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मध्य प्रदेश की एक निजी कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इंगोहटा निवासी स्व.चंद्रपाल कुशवाहा की पत्नी राजेश्वरी ने बताया कि उसका 28 वर्षीय पुत्र आशीष उर्फ वीरू कुशवाहा रविवार की रात अपने कमरे में सोने गया था। सोमवार सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो वह उसे जगाने पहुंची। कमरे का हाल देखकर उसके होश उड़ गए। वीरू का शव छत पर लगे सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे लटका था। मां ने बताया कि वीरू का विवाह एक वर्ष पूर्व कुंडौरा गांव निवासी अंजलि से हुआ था। विवाह के बाद से ही पत्नी और उसके बीच अनबन चल र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.