इटावा औरैया, मार्च 14 -- लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुरा में पत्नी के मायके से वापस न लौटने से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह जब परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव लखनपुरा निवासी कुन्दन दोहरे ने बताया कि उसका 35 वर्षीय भाई महेन्द्र सिंह उर्फ गीतम की पत्नी रूबी होली से पहले अपने मायके चली गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर फोन पर कहासुनी हो रही थी। शुक्रवार रात भी महेंद्र की पत्नी से फोन पर बातचीत के दौरान विवाद हो गया। रात में महेंद्र अपने कमरे में चला गया। देर रात उसने कमरे के अंदर कुंडी में साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। शनिवार सुबह काफी देर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.