कन्नौज, फरवरी 20 -- तालग्राम, संवाददाता। पत्नी के मायके से वापस न आने से आहत एक युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के भीकमपुर सानी गांव निवासी 35 वर्षीय उपेंद्र सिंह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार शाम वह किसी बात को लेकर परिवार से नाराज होकर घर से निकल गया और देर शाम वापस घर आकर कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि उपेंद्र की शादी छह वर्ष पहले हुई थी और उसके चार बच्चे हैं। शुक्रवार को परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि मामले की उन्हें कोई जानकारी नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.