पत्नी के मायके से न लौटने पर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस ने उतारा
कन्नौज, जून 22 -- इंदरगढ़। पारिवारिक कलह और पत्नी के मायके से वापस न आने से नाराज होकर सोमवार दोपहर एक युवक शराब के नशे में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गया। वह ऊपर से कूदकर खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। इस हाईवोल्टेज ड्रामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद युवक को सकुशल नीचे उतारा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़ईपुर्वा गांव का है। यहां के निवासी अफरोज पुत्र स्वर्गीय जलालुद्दीन का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। विवाद के कारण उसकी पत्नी काफी समय से गुरसहायगंज स्थित अपने मायके में रह रही है और वापस आने को तैयार नहीं है। पत्नी के न आने से क्षुब्ध अफरोज सोमवार की दोपहर को भारी नशे की हालत में गांव में ही स्थित एक निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी के ऊप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.