हरदोई, मई 4 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के तत्यौरा गांव में सोमवार रात पत्नी के मायके से न लौटने पर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तत्यौरा निवासी 30 वर्षीय पिंटू सक्सेना ईंट भट्ठे पर तांगा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि पिंटू की शादी तीन साल पहले बिहार निवासी गुंजा से हुई थी। शुरुआती दो सालों तक दांपत्य जीवन सामान्य रहा पर बाद में पत्नी के मायके जाने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा। बताया गया कि 14 अप्रैल को गुंजा मायके चली गई थी और इसके बाद वापस नहीं लौटी। पिंटू लगातार फोन कर पत्नी को लौटने के लिए कहते रहे पर सोमवार रात दोनों के बीच फोन पर फिर कहासुनी हो गई। इससे आहत होकर पिंटू ने घर के बाहर कीटनाशक दवा पी ली। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.