बाराबंकी, जनवरी 24 -- रामसनेहीघाट। थाना क्षेत्र के हूंसेपुर गांव में पत्नी को विदा कराने आए युवक ने शनिवार की रात ससुराल में अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा दी। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। लोगों ने उसे सीएचसी रामसनेहीघाट में भर्ती कराया। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि पत्नी के ससुराल नहीं जाने से युवक क्षुब्ध था और अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा ली। सतरिख थाना क्षेत्र के कमलपुर सरैया गांव निवासी अमित कुमार पुत्र भागीरथ की शादी रामसनेहीघाट थाना के हूंसेपुर गांव में हुई थी। शनिवार की शाम अमित पत्नी को बुलाने के लिए अपनी ससुराल आया था। देर शाम उसने हूंसेपुर गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पास अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा ली। आग में लपटों में घिरे अमित की चीख सुनकर मौके पर भीड़ जुट ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.