पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर की आत्महत्या
कानपुर, मई 16 -- कानपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकरी होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। आवास-विकास-3 निवासी 34 वर्षीय पंकज त्रिपाठी चप्पल की कंपनी में काम करते थे। परिजन ने बताया कि 14 मई 2025 को साक्षी से प्रेम विवाह किया था। एक मार्च को उनकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। कई बार उन्होंने उसे कॉल कर वापस आने के लिए बोला, लेकिन वह नहीं लौटी। जिस कारण उन्होंने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.