पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान
बुलंदशहर, मई 30 -- अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में एक 22 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मुमरेजपुर निवासी रवि पुत्र मिश्रीलाल (22 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि करीब डेढ़ माह पूर्व उसकी पत्नी किसी बात को लेकर नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। पत्नी के वापस न आने से रवि काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया गया कि रवि की शादी करीब दो वर्ष पूर्व डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.