मोतिहारी, मार्च 10 -- पहाड़पुर। पत्नी के मायके चले जाने से नाराज युवक आत्महत्या करने के इरादे से मंगलवार को पहाड़पुर मेला चौक के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को मोबाइल टावर पर चढ़े देख ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजय कुमार,अपर थानाध्यक्ष अमन कुमार सिंह,दरोगा विवेक कुमार, संतोष कुमार जायसवाल,पीएसआई सूरज कुमार आदि द्वारा काफी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे बाद उसे टावर से नीचे उतारा जा सका। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया की टावर पर चढ़े युवक की पहचान बनकटवा गांव निवासी संजय पाण्डेय के पुत्र मोहित पाण्डेय के रुप में हुई हैं। जो टावर पर चढ़कर बोल रहा था की मैं अपनी पत्नी से परेशान हूं बोल रही हैं आत्महत्या कर लो। बताया कि उक्त युवक को पुलिस अभिरक्षा में थाना पर लाया गया। युवक के परिवार के लोग...