इटावा औरैया, जून 11 -- बसरेहर। थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर बसगवां में पत्नी के मायके चले जाने से परेशान एक युवक ने बुधवार रात कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी 28 वर्षीय आलोक कुमार अपने पिता सुरेंद्र सिंह के निजी क्लीनिक पर बैठता था। उसकी शादी करीब दो साल पहले शिवांगी से हुई थी। बताया गया है कि उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती है और बुधवार सुबह अपने मायके चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद से आलोक परेशान चल रहा था। यह भी पढ़ें- मसलिया में युवक ने फांसी लगाकर जान दी, पारिवारिक विवाद का मामला बुधवार रात करीब 10 बजे बिजली जाने पर परिवार के सदस्य गर्मी के कारण घर के बाहर सोने चले गए, जबकि आलोक कमरे में ही रहा। करीब एक घंटे बा...