चंदौली, मई 30 -- बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र के श्रीकंठपुर गांव निवासी सुरेश राम शनिवार की देर शाम सलेमपुर गांव के पास मोबाइल की टावर पर चढ़ गया। वह पत्नी के मायके जाने से नाराज था। उसके नहीं आने पर शनिवार को सलेमपुर गांव के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब पांच घंटे बाद उसकी पत्नी के आने पर उसे किसी तरह नीचे उतारा। तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।पत्नी के मायके जाने का विवाद बबुरी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार की देर शाम पांच बजे एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके जाने से वह नाराज था। इस दौरान वहां काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस और ग्रामीण उसे नीचे उतरने के लिए अनुरोध करते रहे लेकिन वह नीचे नहीं आया। बताया जा रहा है कि श्रीकंठपुर ...