गोंडा, मार्च 5 -- गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के लौव्वा टेपरा ग्राम पंचायत के पहड़वा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय लाल बाबू यादव पुत्र खुशी राम यादव ने अपने घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके जाने से वह नाराज था। घटना की जानकारी उस समय हुई जब परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। इसके बाद घर में कोहराम मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.