वाराणसी, अप्रैल 2 -- चोलापुर। गोसाईपुर क्षेत्र के भटौली गांव में गुरुवार को शराबी युवक 170 फुट ऊंचे टेलीफोन टावर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पत्नी के मायके जाने से वह क्षुब्ध था। देर शाम पत्नी के लौटने पर करीब पांच घंटे बाद वह नीचे उतरा। चोलापुर पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में उसका चालान कर दिया। चोलापुर प्रभारी ने बताया कि भटौली गांव निवासी अजय कुमार मौर्य का परिजनों से जमीन विवाद था। इस मुद्दे पर उसकी पत्नी भी उससे नाराज थी। नाराज होकर वह मायके चली गई। इससे क्षुब्ध होकर उसने शराब पी। गुरुवार दोपहर दो बजे वह टेलीफोन टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने के बाद वह पत्नी को बुलाने और जमीन बेचने की मांग कर रहा था। जानकारी होने के बाद उसकी पत्नी शाम छह बजे मायके से लौटी। परिजनों और ग्राम प्रधान हुकुम सिंह के समझाने पर वह टावर से नीचे उतरा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.