प्रयागराज, फरवरी 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मुट्ठीगंज थानाक्षेत्र शंकरगढ़ की कोठी मोहल्ले एक व्यक्ति ने पत्नी से अनबन और मायके जाने से क्षुब्ध होकर उसकी सहेली की स्कूटी में आग लगा दी। घटना चार दिन पहले 21 फरवरी की सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। संगीता केसरवानी की तहरीर के अनुसार, नैनी के मामा भांजा निवासी महिला अपने पति अभिषेक विश्वकर्मा के साथ बाई के बाग में रहती थी। करीब छह महीने पहले दंपती में झगड़ा होने पर वह समझाने गई थी। इसके बाद वह अपने सहेली को अपने साथ घर ले आई। दूसरे दिन महिला अपने मायके चली गई। आरोप है कि अभिषेक तभी से संगीता पर उसकी पत्नी को वापस बुलाने का दबाव बना रहा है। रास्ते में रोक कर धमकी भी देता है। संगीता ने बताया कि पुलिस से पहले भी शिकायत की गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.