प्रयागराज, मार्च 16 -- पत्नी के मायके जाने से नाराज एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चित्रकूट में मऊ चकवा खंडेहा निवासी राम सिंह का परिवार लगभग 35 वर्षों से राजरूपपुर में मकान बनाकर रह रहा है। यहां तीनों बेटे और बहू रहते थे। दूसरे नंबर का बेटा 26 वर्षीय विकास सिंह घर पर ही रहता था। बड़े भाई रोहित सिंह ने बताया कि विकास शराब का लती था। विकास का आए दिन पत्नी सपना से विवाद होता था। इसी से तंग आकर सपना सोमवार को अपने पिता के साथ मायके चली गई। विकास उसे मायके जाने से रोक रहा था, लेकिन वह नहीं मानी। पत्नी के जाने के कुछ देर बाद वह साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर लटक गया। दोपहर में फांसी लगाने की जानकारी हुई। विकास सिंह के पांच साल की एक बेटी अद्रिका है। विकास की मां भानुमत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.