बिजनौर, मार्च 30 -- चांदपुर। चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी निवासी युवक ने कमरे में पंखे के कूदे से लटकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि पत्नी मायके चले जाने को लेकर वापस में विवाद हुआ था उसके बाद युवक ने यह कदम उठाया है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी निवासी सनी सैनी पुत्र प्रेम सैनी कुछ समय से अपने पत्नी व बच्चो के साथ मोहल्ले में ही एक किराए के मकान पर रहता था। पुलिस के मुताबिक बताया गया है कि रविवार को सनी सैनी की पत्नी मायके चली गई थी उसी से नाराज होकर कुछ कहासुनी हो गई थी और उसने रविवार की शाम को ही किराए के मकान के कमरे में लगे पंखे के कूदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। कमरे के मालिक ने इसकी सूचना उसके पत्नी को दी जब पत्नी कमरे प...