बुलंदशहर, जून 24 -- पत्नी के नाराज होकर मायके जाने पर पति ने फंदे से लटककर जान दे दी मिला जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर में युवक का शव घर के अंदर कमरे की छत से पंखे से लटका मिला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी राहुल 32 वर्ष पुत्र रामवीर सिंह अपनी पत्नी सुषमा, सात वर्षीय पुत्री कनिष्का व पांच वर्षीय पुत्र अरनव के साथ अन्य परिजनों से अलग मकान में रहता था। और मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। बताया जाता है कि तीन दिन पहले पत्नी से अनबन होने पर वह अपने मायके चली गई। यह भी पढ़ें- पत्नी के मायके जाने पर पति ने पंखे से लटककर दी जान जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने घर के अंदर कमरे में छत से पंखे से लटककर फांसी लगा ली। फांसी लगाने से पहले युवक गांव में धूमता हुआ देखा गया था। सोमवार रात करीब नौ बजे आसपास ...