पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान
इटावा औरैया, मई 6 -- इटावा। नगला ताड़ गांव में एक युवक ने पत्नी के मायके जाने से आहत होकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगला ताड़ निवासी 35 वर्षीय दीपक पुत्र रघुवीर का तीन दिन पहले अपनी पत्नी सुरेखा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पत्नी अपने बड़े बेटे को साथ लेकर मायके औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के छछूंद गांव चली गई थी। इस बात से दीपक काफी परेशान और मानसिक रूप से तनाव में था। मंगलवार रात गांव में उसके चाचा के बेटे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। देर रात तक डीजे पर नाच-गाना चलता रहा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दीपक अपने घर लौट आया। इसी दौरान उसने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद उसकी बेटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.