मेरठ, अप्रैल 12 -- रविवार को गांव घसौली में पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने अपने दो बच्चों को आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान घर में मौजूद दादी ने बच्चों को किसी तरह से बचाया। आरोपी के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी। कंकरखेड़ा इलाके के गांव घसौली उर्फ गोविंदपुर निवासी समसिदा पत्नी आस मोहम्मद रविवार देर शाम कंकरखेड़ा थाने पर पहुंची। उसने बताया है 31 मार्च को उसके बेटे शाहनवाज की शादी थी। शादी के दौरान उसके दूसरे बेटे जाने आलम ने अपनी पत्नी दानिश्ता के साथ मारपीट की, जिससे नाराज होकर वह अपनी एक बेटी को लेकर मायके चली गई। जबकि एक बेटी और बेटे को ससुराल में ही छोड़ गई। दानिश्ता के जाने के बाद जाने आलम ने रविवार दोपहर में बेटी और बेटे को पीड़िता से छीनकर एक कमरे में ले गया और बच्चों को चारपाई पर बैठाकर आग लगा दी। आग लगती दे...