पत्नी के मायके जाने के बाद नवविवाहित युवक ने फंदे पर लटककर दी जान
गोंडा, जून 24 -- वजीरगंज (गोंडा)। गोंडा जिले के वजीर गंज थाना क्षेत्र में चन्दापुर कोट निवासी नफीस अली (22 ) पुत्र यूनूस का शव मंगलवार शाम को घर की छत के पंखे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी शादी बीते 29 अप्रैल को हुई थी। युवक के पिता ने बताया कि बेटे की शादी बीते 29 अप्रैल को कटरा शिवदयालगंज निवासिनी अंजुम के साथ हुई थी। मंगलवार को उसकी पत्नी मायके चली गई जिससे वह परेशान था। शाम को बेटे का शव कमरे में लटकता देख मां आइसा के रोने चिल्लाने पर लोगों को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- घर में शादी की खुशियों के बीच युवक ने फंदे पर लटककर दी जान, मचा कोहराम युवक दो भाईयों में बड़ा था और पिता के साथ आइस्क्रीम बेचने का काम करता था। घटना से परिजनों का रो रोकर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.