उरई, मई 12 -- सिरसाकलार। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम जहटोली में पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। युवक की पत्नी कुछ दिनों से मायके में ही बच्चों के साथ रह रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल की।ग्राम जहटोली निवासी 27 वर्षीय मोनू खां उर्फ रोहित के पिता कानपुर में जलकल विभाग में कर्मचारी थे। कुछ वर्ष पूर्व माता-पिता दोनों का निधन हो गया था। पिता की बीमारी से मौत होने के बाद मृतक आश्रित कोटे में मोनू के छोटे भाई आदिल को नौकरी मिल गई थी। कानपुर में दोनों भाइयों का मकान भी है, जिसके चलते मोनू कभी कानपुर तो कभी गांव आता-जाता रहता था। गांव के मकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.