बदायूं, अगस्त 4 -- दहगवां, संवाददाता। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रदनौल अजीजपुर में सोमवार सुबह पत्नी को वापस ले जाने पहुंचे दामाद ने विवाद के दौरान ससुर को गोली मार दी। तमंचे से निकली गोली ससुर के गाल में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया गया। गांव रदनौल अजीजपुर के रहने वाले 62 वर्षीय राजाराम ने अपनी बेटी पूजा की शादी करीब 12 साल पहले संभल जिले के कमालपुर निवासी चंद्रभान से की थी। परिजनों ने बताया कि दो माह पहले चंद्रभान ने पत्नी को घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह मायके में रह रही थी। सोमवार सुबह करीब सात बजे चंद्रभान ससुराल पहुंचा और पत्नी को साथ ले जाने की बात को लेकर राजाराम से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसने तमंचे से फायर कर दिया। गोली राजाराम के गाल में ...