अलवर, मई 20 -- राजस्थान में अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित खुदनपुरी में बुधवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई, यहां खेलते-खेलते कार में बंद हुई दो मासूम सगी बहनों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। खास बात यह है कि जिस कार में बंद होने से उनकी मौत हुई, वह उनके घरवालों की भी नहीं थी। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक बच्चियों के पिता रमेश ने बताया कि उनके घर में दो बेटियां थीं, और पत्नी की मौत के बाद दोनों बेटियां ही उनके जीने का सहारा थीं। जिन्हें इस हादसे ने छीन लिया। उन्होंने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से बेड़म क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में खुदनपूरी में किराए के मकान में रह रहा था। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य है और दोनों बेटियां ही पिता की जिंदगी का सहारा...