आगरा, मार्च 27 -- पत्नी को परेशान करने के लिए कोई किस हद तक गिर सकता है यह सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पत्नी का आरोप है कि पति ने बाथरूम और कमरे में हिडन कैमरे लगा दिए। उसके अश्लील वीडियो बना लिए। अब वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। उससे कहता है कि चुपचाप तलाक दे दे। साथ रहना है तो अपने घर से कार मंगाए। विवाहिता ने सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कैमरे लगाने के आरोप में कितनी सच्चाई है पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। सदर निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल 2025 को उसकी शादी नैनाना जाट निवासी मयंक सिंह के साथ हुई थी। पति पुणे में मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है। पिता ने शादी में 55 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के दो दिन बार ही दहेज में क्रेटा की मांग की जाने लगी। कार नहीं मिलने पर उसका मानसिक व शरीरिक उत्पीड़न किया जाने लगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.