पीलीभीत, मार्च 23 -- पीलीभीत। पत्नी से प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने एक साल पहले भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने युवक के परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी युवक ने बताया कि उसका भाई बंटाई पर खेती कर परिवार का पालन-पोषण करता है। करीब तीन वर्ष पूर्व उसका विवाह पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। युवक काक कहना है कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक से बातचीत करती है। कई बार मोबाइल पर बातचीत करते हुए पकड़ा भी गया है। जिसको लेकर घर में अक्सर कहासुनी होती है। शनिवार शाम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.