उन्नाव, दिसम्बर 25 -- उन्नाव। अजगैन, माखी, स्वॉट और सर्विलांस टीम ने अईमाखेड़ा मजरा मकूर गांव के पास दबिश देकर फैक्ट्री कर्मी हत्याकांड मामले के दो आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने कर्मी की साइकिल, आईडी कार्ड और आलाकत्ल मफलर बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पत्नी के प्रेमी ने साढ़ू और गांव के युवक के साथ मिलकर पति को शराब पिला गला घोंट मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने साढू और गांव के युवक को पकड़ कर कोर्ट आदेश पर जेल भेज दिया। जबकि, प्रेमी की धरपकड़ के लिए नाते रिश्तेदारों में दबिश दे रही है। एएसपी दक्षिणी प्रेम चंद्र ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि अजगैन थाने के कुसुंभी गांव निवासी कमलेश ने रविवार को अपनी तहरीर में बताया कि उनका भाई विमलेश लापता है। सोमवार को शव मेहरबानखेड़ा शारदा नहर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.