मुख्य संवाददाता, नवम्बर 28 -- यूपी में आगरा के न्यू आदर्श नगर (बल्केश्वर) निवासी सचिन शर्मा के सिर में सूजा हत्या के इरादे से ही मारा गया था। पत्नी के प्रेमी ने सुपारी दी थी। दो हमलावर बाइक पर आए थे। सूजे से प्रहार किया था। सूजा सिर में फंसा रह गया था। न्यू आगरा पुलिस ने गुरुवार को सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया। प्रेमी सहित तीन आरोपित पकड़े गए हैं। घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है। हाइवे स्थित अबुल उलाह कट (न्यू आगरा) के पास 21 नवंबर की रात सचिन शर्मा पर कातिलाना हमला हुआ था। वह कार्यालय से घर लौट रहे थे। बाइक सवार दो हमलावरों ने पीछे से उनके सिर में बर्फ तोड़ने वाले सूजे से प्रहार किया था। सूजा सिर में ही फंसा रह गया था। एक हमलावर ने हेलमेट पहन रखा था। दूसरे ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। हमलावर धमकी देकर गए थे कि आज बच गया, आगे न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.