बांदा, अप्रैल 28 -- पैलानी। पत्नी के न आने से परेशान युवक ने कमरे के अंदर बास की बल्ली में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कला निवासी रामसुफल ने बताया कि 25 वर्षीय छोटा भाई रामदेव पुत्र बउवा ने सोमवार रात कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनो ने शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़े। यह भी पढ़ें- नाना के घर आए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन फानन फंदा काट उसे नीचे उतार लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टम...