लखनऊ, फरवरी 12 -- छह माह से अपने मायके में रह रही थी महिला पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ, संवाददाता। छह माह से पत्नी के मायके से घर न आने पर गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर आशियाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सालेह नगर निवासी सफी अहमद (25) मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी परवीन और दो बेटे हैं। परिजनों ने बताया कि सफी अहमद की पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी परवीन अपने मायके चली गई। करीब छह माह बीते के बाद पत्नी मायके से नहीं आई। तो बुधवार को सफी ने पत्नी को फोन मिलाया। परवीन ने फोन पर बात की और घर न आने की बात की। गुरुवार सुबह उसने फिर से पत्नी को फोन मिलाया और घर आने की बात कही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.