बांदा, मार्च 28 -- बांदा। संवाददाता पत्नी के न आने से परेशान युवक ने टीन में लगे बांस पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मटौंध थाना क्षेत्र के हर्षिन थोक निवासी 30वर्षीय अरबिंद ने शुक्रवार की रात कमरे के टीन शेड में लगे बांस की बल्ली में साड़ी की बाट से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सुबह मां इंदी की नीद खुली देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही चीख पड़ी। आनन फानन फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। मृतक के चचेरे भाई श्रीराम ने बताया कि अरविंद टेंट का काम करता था। उसकी पत्नी छह साल मायके मे रह रही है। ससुराल नहीं आती है। वह होली में खर्चा देने ससुराल गया था। ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई भी की थी। पत्नी के न आने से वह परेशान रहने लगा था। इसी के चलते वह नशे का आदी हो गया था। पत्नी के न आने पर उसने नशे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.