मुंगेर, अप्रैल 9 -- तारापुर,निज संवाददाता। पत्नी के नाम पर फर्जी तरीके से ऋण लेकर राशि निकासी करने के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त मो. नाजिश अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे भेज दिया गया। लखनपुर निवासी पीड़िता नौशबा प्रवीण ने 23 मार्च को थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पति मो.नाजिश ने उनका आधार कार्ड और मोबाइल अपने पास रखकर वी बिल्ड प्रोडक्ट्स नाम से कंपनी खोलने का झांसा दिया। वर्ष 2025 में उन्हें पंजाब नेशनल बैंक, असरगंज शाखा ले जाकर बचत खाता खोलने के नाम पर कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए, लेकिन बाद में पता चला कि उनके नाम पर सावधि ऋण और नकद ऋण खाते खोल दिए गए। इन खातों से चेक और यूपीआई के माध्यम से रुपये की निकासी कर ली गई। बैंक से ऋण वसूली का नोटिस मिलने पर मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.