लखनऊ, जनवरी 23 -- राजधानी लखनऊ में एक युवक ने अपनी सरकारी सेवा में कार्यरत पत्नी की सहमति से उसी के नाम से आईडी बनाई और ऑनलाइन गेम रमी कल्चर ऐप पर खेलने लगा। खेलते-खेलत कंगाल हो गया तो पुलिस के पास पहुंचा है। खरगापुर के रहने वाले युवक ने अपनी लत से छुटकारा पाने के लिए गोमतीनगर पुलिस से गुहार लगाई है। लत छोड़ने के लिए खुद को ब्लॉक करने के लिए रमी कल्चर ऐप को तमाम मेल किए। इसके बाद भी ब्लॉक नहीं किया गया। इससे वह फिर गेम खेलने लगता है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्राइवेट नौकरी करने वाले युवक की पत्नी सरकारी विभाग में सेवारत है। उसने तहरीर दी कि रमी कल्चर ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर पत्नी के नाम से अकाउंट बनाया था। पत्नी की सहमति पर उसके कागजात का उपयोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.