पत्नी के डांस का रील बनाने से आहत पति ने दी जान, पिछले ही साल हुई थी दोनों की शादी
इस्लामनगर (बदायूं), जून 16 -- UP News: स्मार्ट फोन आने के बाद से ही वीडियो देखने और बनाने की खुमारी लोगों पर देखी जा रही है। सोशल मीडिया आने के बाद तो इसमें तेजी आई और रील बनाने का गजब का चलन शुरू हो गया। कुछ मामलों में रील बनाने वाले को परिवार का भी सहयोग मिलता है तो कुछ मामलों में यह कलह का कारण भी बन रहा है। बदायूं में पत्नी का रील बनाना ही कलह का कारण बना और पति ने फंदे से लटककर जान दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-शुरू कर दी है। युवक के इस आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम मचा है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गजरामपुर गांव के रहने वाले सोहन सिंह यादव ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो सोहन सिंह दिखाई नहीं दिए। काफी देर तक तलाश करने के बाद परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.