पत्नी के जिम ट्रेनर ने पति को मारा चाकू, हत्या की कोशिश की FIR होगी दर्ज
गाजियाबाद, अक्टूबर 26 -- गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित एक रिहायशी सोसायटी में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान शामली जिले के रहने वाले प्रताप सिंह (30) के रूप में हुई है। वह वसुंधरा में रहता है और जिम ट्रेनर है। पुलिस के मुताबिक, घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।हत्या की कोशिश की दर्ज होगी FIR पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके जल्द पहुंचने की उम्मीद है। परिवार की शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाएगी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में महिला से भी पूछताछ की जा रही है।शरीर पर किए चाकू से वार एसीपी ने बताया कि आरोपी पुलिस की हिरासत में है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.