पत्नी के चरित्र पर शक में युवक ने कर ली आत्महत्या
गढ़वा, मार्च 31 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थानांतर्गत चेरवाडीह के बहेरवाखाड़ी टोला में मंगलवार को पत्नी पर शक के कारण 40 वर्षीय उपेंद्र राम आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से आपसी विवाद और तनाव का माहौल बना हुआ था। उसे लेकर अक्सर दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी। मंगलवार दोपहर विवाद के बाद पति ने आवेश में आकर घर के अंदर ही रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर ले आए। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी अमरावती ने बताया कि उसके पति बराबर घर में क्लेश करते थे । मंगलवार को वह चापाकल पर कपड़ा धो रही थी। उसी दौरान घर में रस्सी के सहारे पति ने फांसी लगा ली। उसकी सूचना उसे उसके पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.