रांची, नवम्बर 10 -- पत्नी के चरित्र और पवित्रता पर बेबुनियाद आरोप लगाना और उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित करना पति को भारी पड़ गया। झारखंड हाईकोर्ट ने इसे मानसिक क्रूरता मानते हुए 24 साल पुरानी शादी को खत्म रने का आदेश दिया है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस मनोज प्रसाद की अदालत ने साफ कहा कि किसी महिला के चरित्र पर सवाल उठाकर उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाना सामान्य वैवाहिक विवाद नहीं, बल्कि मानसिक क्रूरता है। पत्नी ने पति प्रसून कुमार मिश्रा के खिलाफ साल 2008 में जमशेदपुर फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी। फैमिली कोर्ट ने 25 जुलाई 2011 को उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके खिलाफ पत्नी ने हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए मानसिक क्रूरता के आधार पर तलाक की मंजूरी दे दी। अदालत ने यह भी पाया कि पत्नी...