पत्नी के कागजात लगाकर पति ने लिया लोन
हापुड़, जुलाई 9 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छपकौली निवासी एक विवाहिता महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि पति ने उसकी बिना मर्जी के उसके कागजात लगाकर लोन निकाल लिया। इस साजिश में आरोपी पति ने अपनी मौसी के पुत्र और उसकी पत्नी की मदद ली। जब इस बात का पता पीड़िता को लगा तो उसने विरोध किया। जिस पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव छपकौली निवासी दीपा ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह एक निजी बैंक में नौकरी करती है। वर्ष 2011 में उसकी शादी हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर कलां निवासी नितिन के साथ हुई थी। शादी के समय उसके ससुराल पक्ष ने काफी बात छिपाई। उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। जिसकी शिकायत कई बार हाफिजपुर थाने में की गई। पुलिस के बार-बार कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.