रुद्रपुर, जून 12 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार की नकदी समेत लाखों के जेवरात पार कर लिए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जुट गई है। सुरेन्द्र सिंह निवासी अशोक वाटिका भूरारानी ने बताया कि नौ जून को उनकी पत्नी का किच्छा हाईवे स्थित एक अस्पताल में ऑपरेशन था। इसके चलते वह घर में ताला लगाकर अस्पताल चले गए थे। इसके बाद गुरुवार दोपहर घर पहुंचे। वहीं घर पहुंचने पर दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सारा सामान बिखरा था और अलमारी खुली हुई थी। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चोर घर से 50 हजार की नकदी, चार तोला सोना और तीन सौ ग्राम चांदी के जेवरात चुरा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो फुटेज में चार नकाबपोश चोर दिखे। ...