पत्नी के इलाज का क्लेम खारिज करना बीमा कंपनी को पड़ा भारी, 3.64 लाख का जुर्माना
शामली, अगस्त 17 -- हैप्पी फ्लोटर फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी होने के बावजूद पत्नी के ऑपरेशन का कैशलेस क्लेम खारिज करना बीमा कंपनी को भारी पड़ गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग शामली ने मामले में नीवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, नई दिल्ली के खिलाफ वाद स्वीकार करते हुए सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार का दोषी माना है। आयोग ने बीमा कंपनी पर कुल 3,64,195 रुपये का दायित्व तय किया है। ऊन क्षेत्र के गांव गागौर निवासी और वर्तमान में काकानगर शामली निवासी रविंद्र कुमार ने आयोग में परिवाद दायर किया था। उनके अनुसार उन्होंने 19 अप्रैल 2018 को हैप्पी फ्लोटर फैमिली पॉलिसी ली थी। बाद में पॉलिसी को पोर्ट कराकर वर्ष 2023-24 में 7.50 लाख रुपये के कवर के लिए नई पॉलिसी ली गई, जिसमें रविंद्र कुमार, उनकी पत्नी अर्चना और पुत्र दीपांशु चौधरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.