सीतामढ़ी, दिसम्बर 19 -- रुन्नीसैदपुर। पत्नी की शिकायत पर शराब के नशे में हंगामा करने व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने रून्नीसैदपुर गांव निवासी रूपेश भंडारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस सम्बन्ध में डायल-112 पर पदस्थापित पुअनि विजय राय के बयान पर रुन्नीसैदपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई । दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक विगत 18 दिसंबर को रूपेश भंडारी की पत्नी विनीता देवी के द्वारा डायल 112 पर फोन कर बताया कि उनके पति शराब पीकर उनके एवं बच्चों के साथ मारपीट कर रहे हैं । सूचना मिलते हीं डायल 112 की पुलिस जब मौके पर पहुंची तो रूपेश भंडारी को शराब के नशे में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गाली गलौज व मारपीट करते हुए पाया। जब रूपेश भंडारी को थाना पर लाने के लिये पुलिस की ओर से प्रयास की गई तो वह पुलिस से भी उलझ पड़ा ...